पुलवामा अटैक: पाकिस्तान की ओर इशारा कर रहा है मिलिटरी ग्रेड आरडीएक्स
नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने हमले के लिए तीव्र क्षमतावाला मिलिटरी ग्रेड विस्फोटक (आरडीएक्स) इस्तेमाल किया था। यह विस्फोटक आतंकियों को पाकिस्तानी डिफेंस फोर्सेज के जरिए मिला था। यह अहम खुलासा फरेंसिक एक्सपर्ट्स ने किया है। बता दें कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
यही नहीं, फरेंसिक एक्सपर्ट्स ने यह भी बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने मारुति ईको वैन का इस्तेमाल विस्फोटक रखने के लिए किया था। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। जांच के बाद प्रथम दृष्ट्या विशेषज्ञों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यूं तो आरडीएक्स बहुत स्थिर विस्फोटक है और कार बम के तौर पर इसका इस्तेमाल करने के लिए हो सकता है कि इसे महीनों पहले भारत लाया गया हो, जिसके बाद इसे निश्चित तौर पर हमले वाली जगह से 5-7 किलोमीटर की दूरी पर तैयार किया गया था।
'बारिश की वजह से मिट गए हैं कई सारे साक्ष्य'
पुलवामा हमले के दौरान बारिश होने की वजह से कई साक्ष्य मिट गए हैं और अब फाइनल फरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एक सीनियर एक्सपर्ट ने इस बात का भी दावा किया कि इस हमले में 50-70 किलोग्राम आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था ताकि 100-300 किलोग्राम क्षमतावाली चीज को बुरी तरह से नष्ट किया जा सके।
bhavtarini.com@gmail.com 