प्यार और पागलपन से भरी कहानी लेकर आ रहे हैं इम्तियाज अली
मुंबई
बाॅलीवुड डायरेक्टर इम्तियाज अली और एकता कपूर की फिल्म ‘लैला मजनू’ का नया पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है। एकता ने ट्विटर पर इस पोस्टर को शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा- मिस्ट्री और कैमिस्ट्री से भरी। पेश है लैला और मजनू। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा। कुछ समय पहले इस फिल्म का पहला लुक रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।
दो दिन पहले इम्तियाज अली ने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो रिलीज किया था, जिसमें वह बता रहे थे कि सच्चा प्यार हर जनरेशन में होता है और लैला मजनू हर जमाने में पैदा होते हैं। इम्तियाज कहते हैं कि ‘हर जमाने में यह कहा जाता है कि इस जमाने में प्यार नहीं होता है। प्यार तो पिछले जमाने में हुआ करता था। जो हमारे बुजुर्ग हैं, उन्होंने हमसे यह बात कही है.. हम अपने बच्चों से कहेंगे कि प्यार तो हमारे जमाने में हुआ करता था
आज तो टिंडर हुआ करता था। मगर क्या यह सही है ? हां प्यार का फॉर्म बदल गया है.. कपड़े बदल गए हैं मगर मेरे ख्याल से लैला और मजनू आज भी हैं… उतने ही पागल हैं, उतने ही मासूम हैं। इस बात पर भरोसा मत करिए कि प्यार पिछली जनरेशन में ही हुआ करता था। मैं मानता हूं कि प्यार हर जनरेशन में होता है।’
फिल्म की बात करें तो यह फिल्म क्लासिक लव स्टोरी लैला मजनू पर आधारित है, जिसको आज के जमाने के मुताबिक बनाया गया है। फिल्म में लैला और मजनू के किरदार में दो नए एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, जिनकी पहचान अभी तक छुपाकर रखी गई है। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया जाएगा।
bhavtarini.com@gmail.com

