प्रज्ञा प्रकरण के बारे में नीतीश कुमार क्या सोचते हैं: तेजस्वी यादव

 पटना 
राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की कसम खाने वाले जदयू प्रमुख का अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर की नाथूराम गोडसे के बारे में की गई टिप्पणी के बारे में क्या सोचना है।

राजद के तेजस्वी पहले नीतीश कुमार के सहयोगी हुआ करते थे लेकिन दो साल पहले कुमार राजद से अपने संबंध तोड़कर भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में वापस आ गए थे। तेजस्वी ने कहा कि उन्हें आशा है कि भोपाल से आए इस बयान ने मुख्यमंत्री की अंतरात्मा को सुखद अनुभूति दी होगी। उन्हें बताना चाहिए कि वह साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के प्रकरण के बारे में क्या सोचते हैं।