प्रदेश के विकास के लिये सुझाव दें विद्यार्थी : मंत्री जयवर्द्धन सिंह
भोपाल
नगरीय विकास और आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज, रातीबड़ के सांस्कृतिक कार्यक्रम "विहान" में कहा कि प्रदेश के विकास के लिये विद्यार्थी भी सुझाव दें। उन्होंने बताया कि सरकारयुवा बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए नये-नये उद्योग लगवाने के प्रयास कर रही हैं।
मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कॉलेज के संचालक श्री आर.आर. सक्सेना ने भी संबोधित किया।
bhavtarini.com@gmail.com
