प्रदेश के सर्वांगीण विकास में दृढ़ संकल्पित है सरकार: मंत्री गुप्ता
सीहोर
केन्द्र एवं राज्य की सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के नित नवीन योजनाओं का निर्माण कर उनका कुशल क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है जिसका परिणाम भी धरातल पर दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास में दृंढ़ संकल्पित है और सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय को ध्येय मानते हुए विकास के नित नवीन प्रतिमान स्थापित कर रही है। उक्त उद़गार प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने सीहोर जिला मुख्यालय स्थित टॉउनहाल में आयोजित विकास पर्व पर लगभग 260 करोड़ रुपये लागत के निर्माण कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन के दौरान व्यक्त किए। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का गुना में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा। राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने 3 करोड़ रुपये लागत से निर्मित 5.10 किमी लंबाई की गुराड़िया वर्मा से कातला जोड़ का लोकार्पण तथा पांच कार्यों का भूमिपूजन किया इनमें 236 करोड़ रुपये लागत का 44.34 किमी लंबाई के आष्टा-शुजालपुर मार्ग का उन्नयन भी शामिल है।
कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सीताराम यादव, पूर्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, विधायक सीहोर श्री सुदेश राय तथा विधायक आष्टा श्री रणजीत सिंह गुणवान ने भी संबोधित किया। इस मौके पर स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अमीता अरोरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जसपाल अरोरा, श्री मायाराम गौर, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री कुलभूषण बग्गा, श्रीमती प्रेमलता राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री तरुण कुमार पिथोड़े, एसपी श्री राजेश सिंह चंदेल सहित अन्य शासकीय सेवक तथा बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित थे।
bhavtarini.com@gmail.com

