प्रियंका को ट्रांसपैरंट ड्रेस में देख पति निक जोनस ने दिया ऐसा रिऐक्शन
प्रियंका चोपड़ा वाकई एक स्टनर हैं। जिस अदा, आत्मविश्वास और स्टाइल के साथ वह हर आउटफिट को कैरी करती हैं, उसकी किसी के साथ तुलना ही नहीं की जा सकती। किस ड्रेस को किस तरह से कैरी करना है, यह कोई प्रियंका से सीखे। अब उनकी ब्लैक कलर की पोल्का डॉट वाली इस ट्रांसपैरंट ड्रेस को ही ले लीजिए। यह स्ट्रैप वाला एक बॉडीसूट था, जो फ्रिल्स और सी-थ्रू फैब्रिक से कवर था। जहां प्रियंका के इस लुक को देख उनके फैंस क्रेज़ी हो गए और सोशल मीडिया पर खूब कॉमेंट किए, वहीं इस पर प्रियंका के पति का रिऐक्शन कमाल का था।
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ड्रेस में अपनी कुछ फोटोज़ पोस्ट कीं और इन फोटोज़ को देख निक खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने अपनी वाइफ प्रियंका की एक फोटो पर दिल वाले इमोजी पोस्ट किए तो वहीं दूसरे फोटो पर लिखा, 'damn'
प्रियंका निक द्वारा की गई इस तारीफ से वाकई खुश होंगी। वैसे भी वह निक के लिए एकदम क्रेज़ी हैं। प्रियंका की नज़रों में निक दुनिया के बेस्ट पति हैं और उनके लिए वह कुछ भी कर सकती हैं। पब्लिक जगहों पर भी दोनों एक-दूसरे के लिए अकसर प्यार जताते नज़र आते हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
