प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी में मेहमान बनेंगे बॉलिवुड के ये सितारे!

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी में मेहमान बनेंगे बॉलिवुड के ये सितारे!


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बस कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसे लेकर दोनों परिवार की ओर से लगभग सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। जोधपुर में शाही अंदाज में होने वाली इस शादी में हॉलिवुड से लेकर बॉलिवुड के कई सितारे शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान मेहमानों की संख्या 1500 से ज्यादा हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फंक्शन में शामिल होने के लिए बॉलिवुड के कई सितारों को न्योता भेजा गया है। इस लिस्ट में सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर के नाम शामिल हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका ने न्यूली मैरिड रणवीर सिंह को भी इन्वाइट किया है। साथ ही में करण जौहर भी पीसी की शादी का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं बहन होने के नाते परिणीति चोपड़ा इसका हिस्सा जरूर होंगी। कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा बहन प्रियंका के साथ एक डांस भी करेंगी, जिसमें निक जोनस भी हिस्सा लेंगे।

यहां है शादी
प्रियंका और निक ने शादी के लिए जोधपुर के शाही उम्मेद भवन पैलेस को चुना है। जहां 300 से भी ज्यादा कमरे हैं। इनमें से ज्यादातर को प्रियंका की ओर से पहले ही बुक कर लिया गया है ताकि मेहमानों को परेशानी न हो।

इन तारीखों को है फंक्शन
जानकारी के अनुसार, प्रियंका और निक जोनस की शादी के फंक्शन 28 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। 29 नवंबर को मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी। इसके बाद 30 नवंबर को कॉकटेल पार्टी होगी। 1 दिसंबर को प्रियंका की हल्दी की रस्म होगी और 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी होगी। यह भी कहा जा रहा है कि इसके बाद 3 दिसंबर को दोनों क्रिस्चन रिवाज से शादी करेंगे।

इसके बाद यह कपल दिल्ली और मुंबई में भी रिसेप्शन पार्टी रख सकता है। वहीं न्यू यॉर्क में भी प्रियंका-निक शानदार पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें उनके वहां के फ्रेंड्स शरीक होंगे।