फेसबुक लॉन्च करने वाला है सैटेलाइट, एक-एक शख्स तक होगी इंटरनेट की पहुंच

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल साइट फेसबुक की हमेशा से चाहत रही है कि वह ज्यादा-से-ज्यादा लोगों को अपने प्लेटफॉर्म पर लाए और इसी कड़ी में फेसबुक एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। खबर है कि फेसबुक एथेना (Athena) नाम की सैटेलाइट को साल 2019 तक लॉन्च करने वाला है जिसके बाद उन लोगों को भी फेसबुक से कनेक्ट किया जा सकेगा तो अभी तक फेसबुक पर नहीं है। इसका खुलासा फेसबुक के उस आवेदन से हुआ है जिसे उसे अमेरिकी संघीय संचार आयोग (FCC) में प्वाइंटव्यू टेक एलएलसी के नाम से दायर दिया है।

हालांकि ऐसा कदम उठाने के मामले में फेसबुक अकेला नहीं है। एलन मस्क की स्पेस एक्स और सॉफ्टबैंक के सपोर्ट वाली वनवेब जैसे अन्य कंपनियां भी हैं जो सैटेलाइट के माध्यम से लोगों तक इंटरनेट पहुंचाने की जुगत में हैं।

वहीं इस मामले पर फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा है कि इस प्रोजेक्ट के बारे में दुनिया के साथ साझा करने के लिए उसके पास फिलहाल कुछ भी नहीं है। वहीं कंपनी ने यह जरूर कहा कि वह इस बात से इनकार नहीं करती है कि अगली पीढ़ी में ब्रॉडबैंड आधारभूत संरचना का एक महत्वपूर्ण आधार होगा। इसके जरिए गांव के उन लोगों को भी इंटरनेट से जोड़ा जा सकेगा जो अभी तक इंटरनेट से नहीं जुड़े हैं।