बच्चे को मोटापे से बचाना है तो मां रहें हेल्दी

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाली मांओं के बच्चों में मोटापा होने का खतरा कम होता है। द बीएमजे में प्रकाशित शोध से पता चलता है कि जिन माताओं का वजन संतुलित होता है, जो नियमित रूप से कसरत करती हैं, धूम्रपान नहीं करतीं, पौष्टिक भोजन करती हैं और बहुत कम शराब पीती हैं, उनके बच्चों में मोटापा का खतरा काफी कम होता है।
हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी
इस खास शोध में अमेरिका के हावर्ड टी एच चान पब्लिक हेल्थ स्कूल के शोधकर्ता शामिल थे। इसमें कहा गया है कि अगर माता और बच्चे दोनों हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं तो इससे बचपन में ही मोटापे का खतरा कम हो जाता है।
बड़े होने पर डायबीटीज-हृदय रोग का खतरा
बचपन में मोटापा होने से वयस्क होने पर कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है जिसमें डायबीटीज और कार्डियोवस्क्युलर बीमारी के साथ ही असमय मौत का खतरा भी शामिल है। शोधकर्ताओं ने अमेरिका के दो शहरों में 9 से 14 वर्ष के 24 हजार 289 बच्चों के चिकित्सा इतिहास और जीवनशैली की विशिष्टताओं पर अध्ययन किया।
bhavtarini.com@gmail.com

