बजट गरीब को शक्ति, किसानों को मजबूती देगा: PM मोदी

बजट गरीब को शक्ति, किसानों को मजबूती देगा: PM मोदी

नई दिल्ली 

अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश कर रहे हैं. केन्द्र सरकार ने चुनावों को ध्यान में रखते हुए देश में 12 करोड़ किसानों को सीधा फायदा पहुंचाने के लिए 6000 रुपये प्रति वर्ष बैंक खाते में देने का ऐलान किया. इसके साथ ही असंगठित क्षेत्र में कामगारों को मदद पहुंचाने के लिए सरकार ने पेंशन योजना का ऐलान किया जिसके तहत 3000 रुपये प्रति माह की पेंशन देने  का प्रावधान है.
 बजट गरीब को शक्ति, किसानों को मजबूती देगा: पीएम मोदीपीएम मोदी ने कहा कि ये बजट गरीब को शक्ति देगा, किसान को मजबूती देगा, श्रमिकों को सम्मान देगा, मध्यम वर्ग के सपनों को साकार करेगा, ईमानदार आयकरदाताओं का गौरवगान करेगा, इंफ्रास्ट्रक्टर निर्माण को गति देगा और अर्थव्यवस्था को बल देगा.