बाजार में बढ़त, सैंसेक्स 126 अंक चढ़ा और निफ्टी 11160 के पार बंद
ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स 126.41 अंक यानि 0.34 फीसदी बढ़कर 36,984.64 पर और निफ्टी 35.30 अंक यानि 0.32 फीसदी बढ़कर 11,167.30 पर बंद हुआ।
मिड-स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त दिखी है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.76 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.31 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.59 फीसदी तक बढ़कर बंद हुआ है।
बैंक निफ्टी में बढ़त
बैंक शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी इंडेक्स 375 अंक बढ़कर 27406 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी फार्मा में 1.25 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.37 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.83 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
टॉप गेनर्स
एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, ग्रासिम, आइशर मोटर्स, पावर ग्रिड कॉर्प
टॉप लूजर्स
मारुति सुजुकी, यस बैंक, एचपीसीएल, बीपीसीएल, टाइटन, विप्रो, एशियन पेंट्स
bhavtarini.com@gmail.com 