बिग बॉस 12 की पहली जोड़ी कमीडियन भारती सिंह और हर्ष

मुंबई से दूर गोवा की खूबसूरत वादियों के बीच आज मंगलवार की दोपहर सलमान खान अपने सबसे चहेते टीवी रिऐलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 को लॉन्च कर रहे हैं। इस बार घर के सदस्य जोड़ी में नजर आएंगे, जिसमें यह जोड़ियां भाई-बहन, दोस्त, मां-बेटी, बाप-बेटे और पति-पत्नी के रूप में होंगी। 

भारती आगे कहती हैं, 'मुझे अपनी इमेज को लेकर बहुत डर लग रहा है। वैसे तो मेरी इमेज बहुत कॉमिडी वाली है। मुझे बिग बॉस के घर में रहने के बाद अपने इमेज को लेकर डर लग रहा है। मैं मीडिया वालों से निवेदन करती हूं कि आप लोग मेरी इमेज का ध्यान रखें, बाहर निकलने के बाद मुझे कोई लड़ाकू न कहे। मैं घर से एक हफ्ते में बाहर नहीं निकलना चाहती हूं, मुझे लास्ट तक घर में रहना है।' 

हंसते हुए भारती सलमान से कहती हैं, 'मेरे पति हर्ष एक राइटर हैं और मैंने उनसे शादी इसलिए की है क्योंकि मैं चाहती हूं मेरे घर में भी सलमान खान जैसा बेटा जन्म ले। सलमान के पिता राइटर हैं।' 

भारती ने मस्ती भरे अंदाज में कहा, 'पहले जब सलमान शर्ट उतारते थे तब अच्छा लगता है, लेकिन जब वह शनिवार को बिग बॉस के घर में घर के सदस्यों के सामने अपनी जैकेट उतारते हैं तब डर लगता है।' 

भारती और हर्ष ने इससे ठीक पहले कलर्स के शो खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लिया था। दोनों को इस शो में खूब पसंद भी किया गया। भारती ने सलमान से हंसते हुए कहा, 'जबसे हमारी शादी हुई है कलर्स वाले हमारा खर्चा उठा रहे हैं। अभी तक हम खतरों के खिलाड़ी में मेहमान थे अब बिग बॉस के घर में जा रहे हैं।'