बिग बॉस 12 जीतने के बाद रोमांटिक शो से वापसी करेंगी दीपिका ककड़
टीवी के पॉप्युलर रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 12' जीतने के बाद फैन्स दीपिका ककड़ की टेलिविजन पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दीपिका अपने पिछले शो 'ससुराल सिमर का' से घर घर में पॉप्युलर हो गई थीं। इस शो ने उन्हें न केवल लोगों की फेवरिट बहू बनाया बल्कि इसी शो पर वह अपने पति शोएब इब्राहिम से भी मिली थीं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका अब एक रोमांटिक शो में नजर आएंगी जिसे संदीप सिकंद प्रड्यूस करने जा रहे हैं। 'यह एक अलग तरह की लव स्टोरी होगी जो दो ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने प्यार को एक और मौका देना चाहते हैं। इस शो में दीपिका एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगी।'
अब देखना है कि इस शो में दीपिका के ऑपोजिट मेल लीड रोल में कौन नजर आता है। वैसे फैन्स की मानें तो वे तो शायद दीपिका को एक बार फिर उन्हें अपने पति शोएब के साथ ही स्क्रीन पर देखना चाहेंगे। इस बारे में दीपिका से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की गई लेकिन वह कॉमेंट करने के लिए उपलब्ध नहीं थीं।
bhavtarini.com@gmail.com 