बिजली विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, 13 के कार्यभार बदले

बिजली विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, 13 के कार्यभार बदले

 वाराणसी।  
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक कार्यालय से 13 अधीक्षण, मुख्य और सहायक अभियंताओं के तबादले के आदेश जारी किए गए। तबादला सूवी में डिस्काम मुख्यालय वाराणसी के अधीक्षण अभियंता राजीव रंजन सिंह को विद्युत वितरण मंडल द्वितीय जौनपुर भेजा गया है। उनके स्थान पर जौनपुर से अधीक्षण अभियंता कल्लन प्रसाद को बुलाया गया है। डिस्काम मुख्यालय वाराणसी से अधीक्षण अभियंता राजकुमार को कार्यालय मुख्य अभियंता बस्ती भेजा गया है। गाजीपुर विद्युत वितरण मंडल से अधीक्षण अभियंता विजय राज सिंह को डिस्काम मुख्यालय बुलाया गया है। डिस्काम से सहायक अभियंता अमित कुमार गुप्ता को मुख्य अभियंता वितरण प्रयागराज का प्रभार दिया गया है।

 मुख्य अभियंता आजमगढ़ राजेश रंजन सिंह को मुख्य अभियंता आईपीडीएस डिस्काम वाराणसी बनाया गया है। सहायक अभियंता अभिषेक कुमार मौर्य को डिस्काम मुख्यालय वाराणसी से मुख्य अभियंता वितरण वाराणसी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। ऋषिकेश सिंह यादव को डिस्काम वाराणसी से मुख्य अभियंता वितरण आजमगढ़, राधेश्याम चौहान को डिस्काम मुख्यालय वाराणसी से मुख्य अभियंता वितरण आजमगढ़ क्षेत्र, राघवेंद्र साहू को सहायक अभियंता डिस्काम वाराणसी से मुख्य अभियंता वितरण गोरखपुर, धीरज कुमार मिश्रा को सहायक अभियंता डिस्काम वाराणसी से मुख्य अभियंता वितरण मिर्जापुर, चंद्रभानु सिंह को अधीक्षण अभियंता डिस्काम वाराणसी से अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर और अनूप कुमार वर्मा को मुख्य अभियंता देहरादून से मुख्य अभियंता डिस्काम वाराणसी बनाया गया है।