बिलासपुर में खुलेआम घूम रहा दुष्कर्म का आरोपी थानेदार

बिलासपुर
शादी का झांसा देकर महिला टीआई से दुष्कर्म करने के आरोपित थानेदार को पुलिस फरार बता रही है। जबकि वह शहर में खुलेआम घूम रहा है। इधर एसपी आरिफ शेख ने कहा कि आरोपित टीआई की तलाश की जा रही है और उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आमतौर पर पुलिस इस तरह से दुष्कर्म के मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के साथ ही आरोपित को पकड़कर ले आती है, लेकिन इस गंभीर मामले में पुलिस ने ऐसा नहीं किया। बल्कि, पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपित को फरार बताने लगी।

हालांकि, पुलिस अफसरों का कहना है कि जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ टीआई को एक माह पहले ही लाइन अटैच कर दिया गया है। तब से वह फरार है, लेकिन आरोपित प्रदीप आर्य बिलासपुर में खुलेआम घूम रहा है। इसकी जानकारी पुलिस अफसरों को भी है, लेकिन जानबूझकर उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।

ये है मामला

जिले में पदस्थ 39 वर्षीय महिला टीआई ने 27 खोली बिलासपुर निवासी व जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ थानेदार प्रदीप कुमार आर्य पर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि प्यार का नाटक कर आरोपित पुलिस अफसर उसकी इज्जत से कई साल तक खेलता रहा। इस बीच महिला थानेदार गर्भवती भी गई, तब आरोपित ने उसका गर्भपात करा दिया। बाद में शादी से इन्कार कर दिया।

- टीआई के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया गया है। एफआईआर दर्ज होने के पहले ही वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
 आरिफ शेख, एसपी