बिहार के बाद अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई ऋतिक रोशन की फिल्म 'Super 30'
नई दिल्ली
ऋतिक रोशन स्टारर 'सुपर 30' को बिहार के बाद अब राजस्थान में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'सुपर 30 आनंद कुमार की प्रेरित करने वाली जिंदगी पर आधारित फिल्म है। ये शानदार विल पावर और दृढ़ निश्चय का एक बेहतरीन उदाहरण है कि तमाम मुश्किलों के बावजूद भी सफलता को हासिल किया जा सकता है। हमें ऐसी फिल्मों से प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज के युवाओं में एजुकेशन की महत्व को लेकर जागरूक करना चाहिए। मैं राजस्थान में इस फिल्म को टैक्स फ्री घोषित करता हूं'।
बुधवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। ऋतिक के साथ फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला और आनंद कुमार भी स्क्रीनिंग के लिए दिल्ली पहुंचे थे।
ऋतिक ने सोशल मीडिया पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की फोटो शेयर की है। इसके साथ ही ऋतिक ने लिखा- 'भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मिलना सम्मानजनक था। अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। उनके विचारों ने वास्तव में उनके ज्ञान की गहराई को बताया। सर इस अवसर के लिए धन्यवाद। आपके प्रोत्साहन से भरे शब्द हमारे लिए दुनिया हैं। फिल्म को लेकर दिखाए गए प्यार, आपके और पूरे परिवार के फीडबैक के लिए मैं आभारी हूं'।
bhavtarini.com@gmail.com 