बेअदबी कांड की जांच का पंचायती चुनावों से कोई लेना-देना नहीं:बलबीर सिद्धू
चंडीगढ़
कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का कहना है कि बेअदबी मामले की जांच से पंचायती चुनावों का कोई लेना-देना नहीं है। जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन को लोगों की मांग पर ही नियुक्त किया गया था। वह एक काबिल जस्टिस हैं। बेअदबी मामले में जवाब देने की जगह अकाली दल की तरफ से कांग्रेस को बदनाम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बहिबल कलां कांड बादलों ने योजनाबद्ध तरीके के साथ करवाया है । यदि बादलों ने गोली चलाने का आदेश नहीं दिया तो फिर किस ने आदेश दिया। सी मामले को लेकर बादल लोगों में जाने से डरते हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
