बोले अक्षय, बेटी और उसके जैसे बच्‍चों के लिए की 'मिशन मंगल'

बोले अक्षय, बेटी और उसके जैसे बच्‍चों के लिए की 'मिशन मंगल'

बॉलिवुड ऐक्‍टर अक्षय कुमार की फिल्‍मों को लेकद उनके फैन्‍स काफी उत्‍साहित रहते हैं। हो भीं क्‍यों न? वह हर बार अलग तरह की फिल्‍में करते नजर आते हैं। इसी कड़ी में उनकी आने वाली फिल्‍म 'मिशन मंगल' है। इसमें भी वह एक अलग तरह की भूमिका करते नजर आएंगे। हालांकि दर्शक तो अक्षय की इस फिल्‍म को लेकर काफी एक्‍साइटेड हैं ही लेकिन खुद वह भी इसे लेकर काफी खुश और उत्‍साहित नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस विषय पर अक्षय ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्‍ट शेयर की है। इसमें उन्‍होंने एक बेहद प्‍यारा सा कैप्‍शन भी लिखा है।

बता दें कि इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई पोस्‍ट में 'मिशन मंगल' को लेकर अक्षय ने अपने दिल की बात लिखी है। उन्‍होंने लिखा है कि वह हमेशा से ही ऐसी फिल्‍म का हिस्‍सा बनना चाहते थे। उन्‍होंने बताया कि यह एक ऐसी फिल्‍म है। जो कि आने वाली पीढ़‍ियों को प्रेरित करेगी। उन्‍होंने लिखा कि यह एक ऐसी कहानी है जो कि साबित करती है कि विचारों और सपनों की कोई सीमा नहीं होती। उन्‍होंने लिखा कि यह फिल्‍म मनोरंजन के साथ ही प्रेरित भी करेगी।

अक्षय ने इस पोस्‍ट के साथ एक प्‍यारा सा कैप्‍शन भी लिखा है। उन्‍होंने लिखा ' यह फिल्‍म मैंने खास करके अपनी बेटी और उसकी उम्र के बच्‍चों के लिए बनाई है। ताकि उन्‍हें भारत के महान मंगल अभियान की सच्‍ची घटना के बारे में पता चल सके।' अक्षय की इस पोस्‍ट और प्‍यारे से कैप्‍शन को अब तक लाखों लोग लाइक्‍स और कॉमेंट्स आ चुके हैं। फैन्‍स ने तो अभी से ही फिल्‍म के हिट होने की कॉमेंट करने शुरू कर दिए हैं। साथ ही साथ उन्‍हें मेसेज देती फिल्‍में करने के लिए शुक्रिया भी किया है।