ब्राजील में कोरोना के मामले भारत से ज्यादा हुए  

ब्राजील में कोरोना के मामले भारत से ज्यादा हुए  

 ब्राजीलिया 
कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों के मामले में ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। अभी तक भारत दूसरे नंबर पर था। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 85 हजार 663 नए मामले दर्ज किये गए और इसके साथ ही इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 1 करोड़ 13 लाख 63 हजार 389 हो गई। 

वहीं देश में इस महामारी से अब तक 2.75 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका पहले नंबरल पर है, जहां अब तक 2.93 करोड़ लोग इसकी चपेट में आए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर भारत में इससे 1 करोड़ 13 लाख 63 हजार 389 प्रभावित हुए हैं।

भारत में भी कोरोना एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। शुक्रवार को 24 हजार 845 नए संक्रमित मिले, 19 हजार 972 ठीक हुए और 140 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 4 हजार 730 की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा 15 हजार 817 केस महाराष्ट्र में आए। केरल, पंजाब, गुजरात और मध्यप्रदेश रहे।