भगवान विष्णु आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से करेंगे विश्राम   

भगवान विष्णु आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से करेंगे विश्राम   

 नई दिल्ली 
 भगवान विष्णु हर साल चार माह तक विश्राम करते हैं। इस समय को चातुर्मास भी कहा जाता है। भगवान विष्णु आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि तक विश्राम करते हैं। इस साल 20 जुलाई, 2021 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कुछ राशियों पर श्री हरि की विशेष कृपा रहती है। भगवान विष्णु को श्री हरि भी कहा जाता है।  

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु को वृष राशि प्रिय होती है। 
इस राशि के लोगों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है।
भगवान विष्णु की कृपा से इन लोगों को कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस व्यक्ति पर विष्णु भगवान कृपा करते हैं, उसका जीवन आनंद से भर जाता है।
16 अगस्त तक सूर्य रहेंगे कर्क राशि में, इन राशियों की बढ़ जाएंगी मुश्किले, रहें सावधान

 ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कर्क राशि के जातकों पर भगवान विष्णु मेहरबान रहते हैं।

इन लोगों को हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन लोगों पर भगवान विष्णु की कृपा होती है उन्हें मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।