मजिस्ट्रेट और सेना के अफसर ने सिर्फ 500 रुपये में की शादी

धार.
नगर की एक अधिकारी सादगी से विवाह रचाकर एक मिसाल कायम की है। प्रतिष्ठित घराना होने के बाद भी बिना बैंड-बाजे और बराती मात्र 500 रुपए में शादी कर ली। दरअसल सिटी मजिस्टे्रट शिवांगी जोशी का रिश्ता मेजर अनिकेत चतुर्वेदी के साथ तय हुआ था। लाकडाउन के चलते जोशी का विवाह नहीं हो पा रहा था , क्योंकि वे लाकडाउन में शहर की स्थिति संभाले हुए थी। बाद में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में 500 रुपए जमा कर शादी का पंजीयन कराया। दोनों ने एक-दूसरे को कलेक्टर आलोकसिंह के समक्ष वर माला पहनाई। एडीएम कार्यालय में दोनों के विवाह की रस्म पूरी हुई। जोशी के परिजन भोपाल तो मेजर वर्तमान में लददाख में पोस्टेट है।
जोशी ने बताया दो साल से वे कोरोना काल में सेवाएं दे रही थी। जिसके चलते शादी नहीं हो पा रही है। शादियों में फिजूलखर्ची न करें, मैं इसके भी खिलाफ हूं। विवाह के बाद दोनों ने बाबा धारनाथ के दर्शन किए। कलेक्टर सिंह ने भी इसे बेहतर पहल बतायाहै।
धार में आयोजित समारोह में कलेक्टर आलोक कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार इस विवाह में पुष्पहार और मिठाई के नाम पर केवल पांच सौ रुपये ही खर्च हुए। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के कारण शिवांगी और अनिकेत का विवाह पिछले दो साल से नहीं हो पा रहा था। इस सादे आयोजन के जरिए दोनों ने अनुकरणीय उदाहरण भी पेश किया।