मतदान के समय केंद्र के पीठासीन अधिकारी के पास रहेगी मृत हो चुके मतदाता की सूची
इंदौर
शुद्ध मतदाता सूची आयोग को सौंपने के बाद और मतदान के सात दिन पहले मृत, अनुपस्थित और स्थानांतरित मतदाताओं की नई सूची तैयारी की जाएगी। यह सूची मतदाता पर्ची वितरण के समय बीएलओ घर-घर जाकर तैयार करेंगे। मतदान के दिन यह सूची हर मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी लेकर बैठेंगे। मतदान के दौरान देखा जाएगा कि कौन मतदाता केंद्र पर मतदान करने आ रहा है। मृतक के नाम से यदि कोई व्यक्ति मतदान करने आता है तो उससे पूछताछ की जाएगी। देखा जाएगा कहीं जीवित होने के बाद भी उसे मृत तो नहीं बता दिया गया है।
उसके प्रमाण देखने के बाद संतुष्ट होने पर उसे छोड़ा जाएगा, लेकिन वह व्यक्ति मतदान नहीं कर सकेगा। यदि व्यक्ति गलत निकलता है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सूची को लेकर 7 सितंबर तक लिए आवेदनों के बाद अब गहन परीक्षण कर 27 सितंबर को सूची के प्रकाशन की तैयारी की जा रही है। आयोग का मानना है कि घर-घर जाने के बाद भी सूची में कई ऐसे मतदाता हो सकते हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है।
मतदान से 7 दिन पहले तक जानकारी जुटाने से सूची तैयार करने के बाद मरने वाले व्यक्ति की जानकारी भी सामने आ जाएगी। गहन पुनरीक्षण के बाद भी कई मृतक, अनुपस्थित व स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची में हो सकते हैं। जो दावे-आपत्ति आए हैं, उनका परीक्षण करके निराकरण किया जाएगा।
इसलिए बनाई जाएगी मृतकों की नई सूची : 27 सितंबर को नई सूची का प्रकाशन हो जाएगा। चुनाव को 3 महीने बाकी हैं। इन 3 माह में मृत मतदाताओं को भी मतदाता सूची में रखा जाना है, लेकिन इसे 27 सितंबर वाली सूची में नाम हटाया जाना संभव नहीं हो पाएगा
दोहरीकरण के नामों को किया जा रहा विलोपित
मतदान से सात दिन पहले मतदाता पर्ची का वितरण होगा, तब भी अपात्रों की जानकारी लेकर सूची तैयार की जाएगी। कांग्रेस ने मतदाता सूची में लाखों अपात्रों के नाम दर्ज होने की जो शिकायत की हंै, उसको लेकर जांच करवाई जा रही है। अधिकांश क्षेत्रों में ऐसे नामों के लिए बीएलओ जानकारी घरों पर जाकर ला चुके हैं, वहीं जिनके नाम दो बार हैं उन्हे विलोपित किया जा रहा है, इसी तरह मृतक व स्थानांतरित मदतदाताओं के नाम भी काटे जा रहे है।
नई सूची में ये नाम हुए कम
इस बार की सूची में लाखों वे लोग कम किए गए हैं, जिनका निधन हो गया है। साथ ही अन्य जगह रहने जाने वाले और अनुपस्थित पाए जाने वालों के नाम भी पंचनामा तैयार कर काट दिए हैं। सूची को पूरी तरह से सही करने का प्रयास निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किया जा रहा है। आयोग के निर्देश पर घर-घर जाकर बीएलओ ने जानकारी ली थी। इसके साथ ही अनुपस्थित मतदाताओं के नाम कम किए हैं। बीएलओ ने अन्य जगह से आकर यहां रहने वाले लोगों के नाम नए सिरे से जोड़ने के साथ ही 18 साल की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के आवेदन भी जमा करवाए हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
