मनाया गरीब अधिकार दिवस, भाजपा का जोरदार पलटवार, राजद ने शाह की वचुर्अल रैली के विरोध में पीटा थाली-कटोरा

मनाया गरीब अधिकार दिवस, भाजपा का जोरदार पलटवार, राजद ने शाह की वचुर्अल रैली के विरोध में पीटा थाली-कटोरा

 पटना 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रविवार को हाने वाली वचुर्अल रैली के विरोध में बिहार की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गरीब अधिकार दिवस मनाया और थाली-कटोरा पीटकर इसका विरोध किया। अब बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा है कि इन लोगों ने कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में थाली बजाने का विरोध किया था। इनकी थाली खाली थी, खाली रहेगी। 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ''कुछ राजनैतिक दल केवल PM मोदी और BJP का विरोध ही करते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में जब थालियां बजाने के लिए कहा गया था तो उसका विरोध किया था और आज गरीबों के अधिकार के लिए खुद थालियां बजा रहे हैं।

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, ''RJD के लोग खाली थाली बजा रहे हैं उनके थाली बजाने से कुछ नहीं होने वाला। उनकी थाली खाली थी, खाली रहेगी क्योंकि बिहार की जनता ने जब 15 साल उनकी थाली में सत्ता सौंपी थी तब उन्होंने सत्ता का पूरा दुरुपयोग किया था।'' 
 
राजद विधानमंडल दल की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के यहां 10, सकुर्लर रोड स्थित सरकारी आवास के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए गोल घेरा बनाया गया, जहां विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, श्रमती राबड़ी देवी, विधायक तेजप्रताप यादव और विनोद श्रीवास्तव के साथ ही राजद के वरिष्ठ नेता इकट्ठा हुए और थाली-कटोरा बजाया। 

इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश कायार्लय के बाहर भी कार्यकतार्ओं ने थाली बजाकर वचुर्अल रैली का प्रतिकार किया। इसी तरह पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षदों ने अपने-अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में थाली-कटोरा खाली बजाकर विरोध जताया।

प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ताली-कटोरा बजाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लॉकडाउन के दौरान दूसरे प्रदेशों से लौटे श्रमिकों की मौत पर भाजपा जहां जश्न मना रही है वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। भाजपा ऐसी पहली पार्टी होगी, जो श्रमिकों की मौत पर जश्न मनाएगी। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री कुमार से पूछना चाहेंगे कि क्या मजदूर चोर हैं और इससे संबंधित पत्र कैसे जारी किया गया। इसी को लेकर राजद ने आज इसका प्रतिकार किया है।