महासमुंद में 111 परीक्षा केन्द्रों के लिए बांटी गई गोपनीय सामाग्री
महासमुंद
एक मार्च से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा की तैयारी शिक्षा विभाग ने शूरू कर दी है. छत्तीसगढ़ के महासमुंद में शिक्षा विभाग ने होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच गोपनीय सामाग्री का वितरण किया. जिले के 111 परीक्षा केन्द्रों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी और परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों की मौजूदगी में गोपनीय सामाग्री दी गई. जिसे सभी केन्द्राध्यक्ष अपनी नजदीकी थाना में लेजाकर जमा करेंगे और परीक्षा के 2 घंटे पहले उसे पुलिस की मौजूदगी में परीक्षा केन्द्र लेकर जायेंगे.
आपको बता दें कि महासमुंद जिले के 111 परीक्षा केन्द्रों में इस बार 10वीं के 16 हजार 522 और 12वीं के 12 हजार 789 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. बोर्ड परीक्षा को सुचारू रूप से पूरा कराने और नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की कुल 18 उड़न दस्ते की टीम बनाई गई है, जो परीक्षा केन्द्रों की सतत निगरानी करेंगे. इसके साथ ही 10वीं की परीक्षा में इस बार बोर्ड ने नये तरीके को आजमाया है.
10वीं की परीक्षा के लिए इस बार 40 पेज की उत्तर पुस्तिका के साथ ओएमआर सीट और प्रिंटेड कॉपी परीक्षार्थियों को दी जायेगी. महासमुंद के जिला शिक्षा अधिकारी बीएल कुर्रे का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेदारी विभाग पर है. इसके तहत ही आगे की कार्यवाही की जा रही है.
bhavtarini.com@gmail.com 
