महोबा में बोलीं उमा भारती, कांग्रेस के पास न विचारधारा और न ही कार्यकर्ता
महोबा
महोबा पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के पास न विचारधारा और न ही कार्यकर्ता है।
उमा भारती ने कहा कि हम विरोध में होते थे तो सत्ता पक्ष को पछाड़ देते थे। मोदी के विरोध को विरोध मान रहे हैं। विरोध का वैचारिक धरातल नहीं है। यदि वैचारिक धरातल होगा तो मुकाबला कर पाएंगे। ये तीनों एक नहीं हो पाएंगे और हम पूरी दूकान लूट ले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा बुंदेलखंड बनाने की पक्षधर रही है। यही वजह है कि उन्होंने पूर्व में भी पृथक बुंदेलखंड की इकाई बनाई थी। जो दिक्कत आ रही है मैं समझा रही हूं यदि अगली बार भी राज्य पुनर्गठन आयोग बन जाएगा, तब भी बुंदेलखंड राज्य नहीं बन पाएगा। बुंदेलखंड निर्माण आंदोलनकारी ही कर सकते हैं। हमारा काम केवल समर्थन करना है।
किसान आत्महत्या पर उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कर्ज या सरकारी व्यवस्था से निराश होने के कारण आत्महत्या करता है, वो शासन और प्रशासन के लिए डूब मरने वाली बात है। इसको रोकने के लिए जितने उपाय हो सकते हैं, वो प्रशासन को निकालने चाहिए।