ये चीजें घर में रखने से नहीं होता धन का आगमन

ये चीजें घर में रखने से नहीं होता धन का आगमन

नई दिल्ली
वास्तुशास्त्र में घर में कौन सी वस्तुएं होनी चाहिए और कौन सी नहीं यह बहुत महत्वपूर्ण है। कहा जाता है कि घर में पीतल, सोना, तांबा, चांदी आदि होना ही चाहिए। ऐसे ही वास्तुशास्त्र में ऐसी कई चीजें बताई गई है जिन्हें घर में नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि इससे घर में लक्ष्मी का आगमन होना बंद हो जाता है। आइए जानते है क्या है वे चीजें:

1. वास्तुशास्त्र में कहा जाता है कि ताजमहल, युद्ध, फव्वारे, झरने, हिंसक जानवर जैसी तस्वीरें घर में नहीं रखनी चाहिए। कहा जाता है कि इससे घर में उदासी, निराशा, कलह आता है।

2. अक्सर लोग घर में फटे-पुराने कपड़ों रखे रहने देते हैं। वास्तुशास्त्र में कहा जाता है कि इससे घर में नकारात्मक मानसिकता और ऊर्जा का निर्माण होता है।  

3. वैसे ही पुराने या टूटे हुए जूते-चप्पल आपको जीवन में आगे नहीं बढ़ने देते। इन्हें भी घर से निकाल दें।

(ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)