राशिफल 4 नवंबर 2018
मेष:
आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक है। आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबे समय का वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद में दिन व्यतीत होगा। अधिक लोगों के साथ संपर्क में रहने का अवसर मिलेगा। व्यापार का विस्तार और आयोजन कर सकेंगे।
वृषभ:
आपकी विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा। लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेगा। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। वाचन एवं लेखन में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। परिश्रम के अनुपात में कम सफलता मिलने पर भी निष्ठापूर्वक आप आगे बढ़ेंगे। पाचनतंत्र की समस्या से तबीयत खराब होने की आशंका है।
मिथुन:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आप परेशानी महसूस कर सकते हैं। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। अनिद्रा के कारण शारीरिक अस्वस्थता हो सकती है। संभव हो सके तो प्रवास टालें।
कर्क:
कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। भाई-बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के सानिध्य से मन रोमांचित बनेगा। आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा। विरोधियों को पराजित कर सकेंगे।
सिंह:
दूर बसनेवाले स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ संदेश व्यवहार से आपको लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी वाकपटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। अत्यधिक विचार मन में उलझन पैदा कर सकते हैं। स्त्री मित्र आपके लिए सहायक साबित होंगी।
कन्या:
वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा और आप सौहार्दपूर्ण संबंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक साबित होगा। आपका स्वास्थ्य बना रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा। सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात होगी और सुख- आनंद की प्राप्ति होगी। धन लाभ तथा पर्यटन का योग है।
तुला:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आपको वाणी और व्यवहार पर संयम रखना पड़ेगा अन्यथा हानि हो सकती है। परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दुविधाएं और समस्याएं कुछ ही समय के लिए हैं, आप परेशान ना हों, मन में शांति रखें। ईश्वर का नाम स्मरण शांति देगा।
वृश्चिक:
गृहस्थ जीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। पत्नी तथा पुत्र की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। विवाह के लिए संयोग बनेंगे। नौकरी धंधे में अच्छे अवसर आएंगे। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ पिकनिक का आयोजन होगा। स्त्री मित्रों से लाभ होने का योग हैं। बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति की जा सकती है।
धनु:
आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। परोपकार की भावना आज बलवतर रहेगी। आमोद- प्रमोद के साथ आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी-व्यवसाय में प्रमोशन और मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा।
मकर:
आज का दिन मिश्रित फलदायक होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य से संबंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। शारीरिक थकान और ऊबन हो सकती है। संतान की समस्याओं के विषय में चिंता हो सकती है। अधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है।
कुंभ:
आज का दिन मध्यम फलदायी हो सकता है। नकारात्मक विचारों से मन में हताशा पैदा हो सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें अन्यथा परिवार में मनमुटाव और झगड़े हो सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। दुर्घटना से बचें ईश्वर का नाम याद करें और आध्यात्मिक पठन आपको मानसिक शांति देंगा।
मीन:
आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। व्यापारियों को साझेदारी के लिए उत्तम समय है। पति-पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगा। प्रेमीजनों का रोमांस अधिक गहरा बनेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रसिद्धि मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।