रंजीत सिंह कमीशन की रिपार्ट के वीडियो और फुटेज पर बोले सिद्धू: प्रकाश सिंह बादल पर हो केस दर्ज
जालंधर
पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने रंजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट में तैयार की गई वीडियो और उसके फुटेज को आज मीडिया के सामने जारी किया है। इस रिपोर्ट के आधार पर सिद्धू ने प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल पर केस दर्ज करने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि बादल के पास किसी भी सवाल का जवाब नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल पर तुरंत केस दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ पूरा पंजाब खड़ा है। उन्होंने एसआईटी के गठन पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि रंजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट खुद में ही एसआईटी है। रंजीत सिंह की रिपोर्ट में कहीं भी एसआईटी का जिक्र नहीं है।
कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर बादलों पर केस दर्ज किया जा सकता है। उन्होंने कहा, बादल के पास इस मामले को लेकर किसी सवाल का जवाब नहीं है। कोटकपुरा घटनाक्रम का वीडियो और फुटेज जारी करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि धरना उठाने के इरादे से ही पुलिस वहां पहुंची थी। सभी फुटेज सबूत के तौर पर पेश किए गए हैं।
इस वीडियो में पुलिस ने बिना उकसावे के कार्रवाई की है। वीडियो में और फुटेज में गोली चलती हुई नजर आ रही है साथ ही पंथप्रीत को घसीटते हुए पुलिस ले गई थी। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों का घसीटा था। उन्होंने इसके अलावा कहा कि सीएम के पास आईएसआई को लेकर दूसरी एजैंसियों की जानकारी हो सकती है। सीएम ने कुछ सवालों में आईएसआई का जिक्र किया है।
bhavtarini.com@gmail.com

