रणबीर कपूर इस वजह से नहीं देखेंगे कैटरीना कैफ की फिल्म 'जीरो'
मुंबई
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. जहां इस फिल्म में शाहरुख के अलावा अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आए हैं. फिल्म का प्रमोशन बहुत ही जोरदार हुआ था लेकिन फिल्म फिर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फेल हो गई.
जहां इस फिल्म में शाहरुख खान एक बौने व्यक्ति का किरदार निभा रहे थे. इसके साथ ही कैटरीना कैफ बबिता कुमारी जो की फिल्म में एक बहुत बड़ी एक्ट्रेस के किरदार में थीं. इस फिल्म में कैटरीना कैफ के काम को बहुत पसंद किया गया है. जी हां आपको बता दें, इस फिल्म में कैटरीना को उनका बॉयफ्रेंड छोड़ जाता है. जिसको भुलाने के लिए वो नशे में डूब जाती है. जहां अब उनके इस किरदार को उनके रियल लाइफ से मिलता जुलता बताया जा रहा है. जहां अब कहा जा रहा है कि फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की लव स्टोरी को दिखाया गया है. जहां इस फिल्म में अभय देओल ने उनके बॉयफ्रेंड का किरदार निभाया है.
पिंकविला की खबर की मानें तो रणबीर कपूर पहले कैटरीना की इस फिल्म को देखने के लिए बहुत उत्साहित थे. लेकिन कैटरीना कैफ के किरदार और उनकी कहानी जानने के बाद रणबीर कपूर ने इस फिल्म को देखने का प्लान अब कैंसिल कर दिया है.
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ कुल 5 साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे. जहां ऋषि कपूर भी इन दोनों के रिश्तों पर राजी थे. शादी की ख़बरें भी तेज हो चुकी थी. लेकिन फिर इस जोड़ी का ब्रेअकप हो गया और कहानी खत्म हो गई.
bhavtarini.com@gmail.com 