रतलाम में 10 मिनिट रुकेंगे बोहरा समाज के धर्मगुरु

रतलाम
 बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब गुरुवार सुबह 10 मिनिट के लिए रतलाम रुकेंगे। मुंबई से बुधवार शाम को अवन्तिका एक्सप्रेस से रवाना होंगे। 6 सितंबर को उज्जैन में 1 से 2 घण्टे तक रुककर इंदौर जाएंगे। सैयदना साहेब के रतलाम से होकर जाने की जानकारी मिलने पर समाजजनों में खुशी है।
 रतलाम रेलवे स्टेशन पर धर्म गुरु के दीदार को लेकर 4 से 5 हजार समाजजनों के पहुंचने की उम्मीद है। समाजजनों द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में तैयारी शुरू कर दी है। 4 नंबर प्लेटफार्म से लगे मालगोदाम पर 150 फिट का रैंप भी बनाया जा रहा है जिस पर आकर धर्म गुरु दर्शन देंगे।