सोना 100 रुपए चमका, चांदी 200 रुपए उछली

नई दिल्ली
वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर कीमती धातुओं में आई तेजी के बल पर आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए उछलकर 32,080 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा और चांदी 200 रुपए की तेजी लेकर 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। 

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में सप्ताहांत पर कारोबार के दौरान अंतिम चरण में तेजी रही। इस दौरान सोना हाजिर उछलकर 1315.14 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान अमेरिका सोना वायदा भी बढ़त के साथ 1310.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी में भी तेजी दर्ज की गई और यह 16.50 डॉलर प्रति औंस बोली गई। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 32,080
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 31,930
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 40,500
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 39,095
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा: 75,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा: 76,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 24,700