राजधानी में 85 केंद्रों पर गणेश प्रतिमाएं विसर्जन करने की व्यवस्था
भोपाल
भोपाल में कोरोना को देखते हुए इस बार सार्वजनिक रूप से नदी और तालाबों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जा सकेगा। हालांकि प्रशासन ने 19 जोन में 85 केंद्रों पर विसर्जन करने की व्यवस्था की है। अब शनिवार को डोल ग्यारस पर जूलुस और कार्यक्रम तो नहीं होंगे, लेकिन लोग इन केंद्रों पर जाकर अपनी गणेश प्रतिमाओं को दे सकेंगे। हालांकि प्रशासन ने ‘मेरे गणेश मेरे घर’ अभियान के तहत लोगों से अपने ही घर में प्रतिमाओं का विसर्जन करने की अपील की है।
एक दिन पहले जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक विधानसभा के प्रोटोम स्पीकर रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में उनके कक्ष में हुई थी। इसमें आने वाले समय में सभी धर्मों के त्यौहारों के आयोजन को सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित करने पर रोक लगाई जा चुकी है। चौराहों और सड़क पर किसी प्रकार का किसी को कोई मेला, जुलूस, जलसा का आयोजन नहीं करने दिया जाएगा। लोगों को गणेश विसर्जन के लिए घाटों पर जाने पर भी रोक लगा दी है। ऐसे में अब नगर निगम ने हर वार्ड में मूर्ति विसर्जन केंद्र बनाएं हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
