रायपुर में चुनाव ड्यूटी पर आए CRPF जवान ने खुद को गोली मारी

रायपुर में चुनाव ड्यूटी पर आए CRPF जवान ने खुद को गोली मारी

रायपुर
 चुनाव ड्यूटी करने रायपुर आए सीआएपीएफ के एक जवान सोमवार को खुद को गोली मार कर खुदकशी कर ली। कबीर नगर थाना परिसर में जवान रुका हुआ था और यहीं उसने खुद को गोली मारकर खुदकशी कर ली। थाना परिसर में गोली की आवाज सुनकर जब पुलिसकर्मियों ने देखा तो जवान बैरक में मृत अवस्था में पड़ा मिला।

जवान ने अपनी कनपटी पर अपनी सर्विस रिवाल्वर रखकर गोली चलाई थी। मृत जवान का नाम राजीव सिंह बताया गया है, जो सीआरपीएफ की 148वीं बटालियन में तैनात था। वह मूल रूप से बनारस जिले के चंदोली का रहने वाला था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवान यहां पिछले तीन दिन से ड्यूटी पर तैनात था और लगातार फ्लैग मार्च टीम के साथ काम कर रहा था। साथी जवानों के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रह रहा था। घटना की वजह अब तक सामने नहीं आई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी पारिवारिक कारण से जवान परेशान था।