राशिफल 27 जुलाई 2018
मेष: मौज मस्ती और परिवार के साथ दिन बिताने के लिए दिन बढ़िया है इसलिए इसका भरपूर फायदा उठाएं। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक पक्ष मज़बूत हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले बेहतर होगा आप अच्छी तरह से सारी जानकारी हासिल कर लें। आज आप कोई कीमती उपहार अपने जीवनसाथी के लिए खरीद सकते हैं जिसे पाकर वे बहुत ही ख़ास महसूस करेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही ख़ास होगा। रोमांटिक मुलाक़ात बहुत ही बढ़िया होगी। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे आप कुछ तनाव महसूस करेंगे।
वृषभ: आज काम की वजह से आप अपने परिवार के साथ ज़्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फ़ैसला सोच समझ कर लें। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम दे सकता है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे लेकिन खर्चों में वृद्धि की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के दबाव के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है खास तौर पर अपने कार्यस्थल पर। व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए की गयी यात्रा फलदायी साबित होगी। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे।
मिथुन: दांपत्य जीवन में कुछ मुश्किलें आएंगी। लंबे समय से चली आ रही छोटी छोटी बातों को लेकर आपके जीवनसाथी से मनमुटाव आज किसी बड़े झगड़े का रूप ले सकती है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों पर ध्यान दें। आपके व्यवहार में थोड़ा सा परिवर्तन आपके वैवाहिक जीवन को बेहतर बना सकता है।आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक है। कोई नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खाने पीने का खास ध्यान रखना होगा। साथ ही काम के साथ पर्याप्त आराम भी आपके लिए बेहद ज़रूरी है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकाल कर आप थोड़ा व्यायाम करें और अपने वज़न को और अधिक बढ़ने ना दें। बेहतर होगा आप अपनी सारी परेशानियां भूलकर अपने परिवार के साथ आज कुछ समय बिताएं, इससे आपको मानसिक प्रसन्नता मिलेगी।
कर्क: कोई भी अहम फैसला लेने से पहले ठीक से सोच विचार कर लें और दिल की बजाय दिमाग का ज़्यादा इस्तेमाल करें। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। आज आपके बॉस आपको कोई ऐसा काम करने को कह सकते हैं जिसे करने की इच्छा आपको लंबे समय से थी। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों को आज सफलता मिल सकती है। आज वैवाहिक जीवन में प्यार और ख़ुशियां होंगी और आपको अपने जीवन साथी का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। हो सके तो अपने बच्चों के साथ थोड़ा ज़्यादा समय व्यतीत करें। आज आपके द्वारा किए हुए सभी प्रयास सफल होंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।
सिंह: अगर आज आप मनोरंजन या मौज मस्ती करने के लिए पैसा खर्च करने की सोच रहे हैं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है क्योंकि आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा नहीं है, कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ग़लतफहमी की वजह से आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप बेहतर महसूस करेंगे। साथ ही आज आपके प्रभाव में भी वृद्धि होगी। आज आपका ध्यान पूजा पाठ में ज़्यादा रहेगा।
कन्या: आप अपनी गलतियों से सबक लें और ईमानदारी से मेहनत करें, आपको सफलता ज़रूर मिलेगी। मुमकिन है जीवनसाथी से आज कुछ मनमुटाव हो लेकिन शाम तक सब कुछ शांत हो जाएगा और आप दोनों एक बार फिर सब कुछ भूलकर एक हो जाएंगे। बेवजह काम का बोझ लेकर खुद को न थकाएं आप बीमार पड़ सकते हैं। हो सके तो उनके लिए कुछ स्पेशल प्लान करें और अपना दिन खुशनुमा बनाएं। निश्चिंतता बीमारी की सबसे बड़ी दवा है इसलिए बेवजह चिंता करके अपना कीमती समय व्यर्थ न करें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।
तुला: आज आपको अपनी होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। प्रेम प्रसंग में आज अनुकूलता बनी रहेगी। घर के नवीनीकरण के लिए आज धन ख़र्च करने की संभावना है। माता व पिता दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उनका पूर्ण सहयोग व प्रेम आपको प्राप्त होगा। उनके सहयोग से आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। मुमकिन है आज जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मनमुटाव हो। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की ज़रूरत है।
वृश्चिक: कम मेहनत से ज़्यादा लाभ मिलने की सम्भावना है। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम व सदभावना पनपेगी। पारिवारिक सुख सुविधाओं हेतु आज आप जमकर ख़र्च करने वाले हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें नहीं तो आपका दिन व्यर्थ ही जाएगा। पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और उन्हें कोई बड़ा मान-सम्मान मिलने की उम्मीद रहेगी। आज आपका भाग्य पक्ष मज़बूत रहेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें क्योंकि ज़्यादा क्रोध आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख़ास ध्यान रखें। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और कोई बड़ी इच्छा पूरी होगी। बच्चे आपके मुताबिक नहीं चलेंगे जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
धनु: आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। साथ ही लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं, या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ अच्छे अवसर ला सकता है जो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। भाग्य में अनुकूलता से आप प्रसन्न रहेंगे। ज़रुरत से ज़्यादा क्रोध आज आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। साथ ही किसी महत्वपूर्ण इंसान से बात करते वक़्त अपने शब्दों पर ध्यान दें नहीं तो बनती हुई बात बिगड़ सकती है।
मकर: वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन विशेष है। अपने जीवनसाथी को बताएं की आप उनसे कितना प्यार करते हैं। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। अचानक मिले धन लाभ से आपको अपनी लंबी चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आज आपका भाग्य बहुत ही अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करेंगे तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। बच्चों और परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।
कुम्भ: कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। अपने कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठों का सहयोग मिलने से आपका रुका हुआ कार्य पूरा हो जाएगा। साथ ही आज आपकी मेहनत को भी सराहा जाएगा। अपनी पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को न भूलें, आपकी गैरज़िम्मेदाराना हरकत आपके परिवार के सदस्यों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। आर्थिक तौर पर दिन अच्छा रहेगा। पुराने किये हुए निवेश से आपको अच्छा खासा फायदा मिल सकता है। अपनी पुरानी ग़लतियों को बार बार याद करके और पछता कर कोई फायदा नहीं है। अतीत की बुरी यादें आपका वर्तमान और भविष्य दोनों ख़राब कर सकता है।
मीन: आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है, फ़िजूल खर्च करने से बचें। बेहतर होगा पैसे से जुड़े मामले में फैसला सोच समझ कर लें, दूसरों के कहने पर अपनी मेहनत की कमाई बर्बाद न करें। आज आपको कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। दांपत्य जीवन में ख़ुशियां आएंगी जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही जीवनसाथी के सहयोग से आप अपने अधूरे कार्य पूरे कर पाएंगे। संतान पक्ष से कुछ कष्ट मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षा में आपको ज़बरदस्त सफलता मिल सकती है। दफ्तर में आज आपको खास सावधानी बरतने की ज़रुरत है। बातों बातों में कोई सहकर्मी आपको मज़ाक का पात्र बना सकता है। आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी।