राशिफल 29 जून

राशिफल 29 जून

मेष:

मेष राशि वाले धन निवेश कर सकते हैं, आर्थिक योजनाओं के लिए भी शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज किए गए कार्यों में सफल होने का योग है। आशा के अनुकूल लाभ भी होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी पक्ष आज निर्बल रहेंगे, उनके द्वारा किए गए सभी प्रयास निष्फल रहेंगे। भाग्य 92% तक साथ देगा।
वृषभ:

प्रिय वस्तु प्राप्ति व धन का लाभ होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। लंबे समय से जिस काम को करने में आप लगे हुए थे आज वो काम पूरा हो जाएगा, आपका प्रयास रंग लाएगा। शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर मिलने से जीवन में परिवर्तन लाएंगे। परिवार सहित मित्रजनों का सहयोग मिलेगा जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्य 80% तक साथ देगा।
मिथुन:

मन की एकाग्रता कम होने के कारण बेचैनी हो सकती है। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव हो सकता है। धन का निवेश सोच-विचाकर करें। अत्यधिक खर्च से बचें। आज मन अशांत रह सकता है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। तनाव के चलते मन खराब रह सकता है। योग करने से तनाव में कुछ कमी ला सकते हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। भाग्य 58% तक साथ देगा।

 

कर्क:

मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर रहेगी। उच्च अधिकारियों की शुभ दृष्टि भी आप पर कार्यक्षेत्र में बनी रहेगी। व्यवसाय में कार्य सफलता एवं मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रयास करने से सभी कार्य सफल रहेंगे। धन लाभ होने से यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। आज आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। किसी रोमांटिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य 100% तक साथ देगा।
सिंह:

मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद की प्राप्ति होगी। कार्य की व्यस्तता में दिन व्यतीत होगा। आज कार्य बनने की खुशी होगी। आपको अपने बनाए गए नए सपर्कों से लाभ होगा। सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। भाग्य 87% तक साथ देगा।
कन्या:

सभी कार्यों में आप अपने भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में सक्रिय रहने से आनंद की प्राप्त होगी। यात्रा सुखद रहेगी। उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने से हर्ष की अनुभूति होगी। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आज अनुकूल दिन है। लाभ मिल सकता है। भाग्य 85% तक साथ देगा।
तुला:

दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव से हो सकता है। मन को शांत रखने में ही आपकी भलाई है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। कार्यों में बाधा का योग बनता दिख रहा है। रुकावट आने से मनोबल में कमी आ सकती है। धैर्य से काम लें और आने वाली कठिनाइयों का सामना करें। अपने हौसलों को बुलंद रखें। इरादों में मजबूती, उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने में मददगार साबित हो सकती है। भाग्य 55% तक साथ देगा।
वृश्चिक:

जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। मित्रों के साथ यात्रा कर सकते हैं, यादगार समय बीतेगा। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोत्तरी होगी। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ेगा। व्यय पर नियंत्रण रखें नहीं तो कर्ज लेने की स्थिति आ सकती है। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं, सावधान रहने की जरूरत है। भाग्य 68% तक साथ देगा।
धनु:

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। अचानक मिली कोई शुभ सूचना मन को प्रफुल्लित कर सकती है। धन लाभ होगा। मनोकामना पूर्ति के लिए शुभ दिन है। यात्रा मंगलमय रहेगी। अचानक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आप के द्वारा किए गए अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी। भाग्य 92% तक साथ देगा।
मकर:

मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। ईश्वर की कृपा रहेगी, काम बनेंगे। विरोधी परास्त होंगे। व्यवहार कुशल व शांत रहकर कार्य करने से अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्नति का मौका मिलेगा। भाग्य 77% तक साथ देगा।
कुंभ:

किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। माता अथवा घर की किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना होगा। साझेदारी में लाभ न के बराबर होने के संकेत मिल रहे हैं। आपके अपने परायों सा व्यवहार करते नजर आ सकते हैं। आपको इस समय सावधान रहने की आवश्यकता है। शारीरिक अस्वस्थता संभव है। विवाद से बचना श्रेयस्कर है। वाणी पर संयम रखें। भाग्य 45% तक साथ देगा।
मीन:

पराक्रम में वृद्धि के योग है। उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। साझेदारी के व्यापार में अथवा मित्र से लाभ का योग है। अंजान व्यक्ति आज आपका मददगार साबित होगा। जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी। आय-व्यय सामान्य रहेगा। भाग्य 95% आपके साथ है।