लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ खुला सेंसेक्स

लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ खुला सेंसेक्स

मुंबई
बजट के बाद आज लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में ही तेजी दिख रही है। सेंसेक्स एक बार फिर 50 हजार के ऊपर पहुंच गया है। पिछले सत्र में 49,797 अंकों के स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स आज 434 अंकों की तेजी के साथ 50,231 अंकों के स्तर पर खुला है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स ने 50,231 अंकों का उच्चतम स्तर और 49,515 अंकों का न्यूनतम स्तर छू लिया। वहीं दूसरी ओर पिछले सत्र में 14,647 अंकों के स्तर पर बंद हुआ निफ्टी आज 107 अंकों की तेजी के साथ 14,754 अंकों के स्तर पर खुला है। शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी ने 14,754 अंकों का उच्चतम स्तर और 14,574 अंकों का न्यूनतम स्तर छू लिया। हालांकि, चंद मिनटों में ही शेयर बाजार लाल निशान में जा पहुंचा।