लापरवाही बरत रहे अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करें: कलेक्टर डॉ. कुमार
दमोह
कलेक्टर डॉ. जे विजय कुमार ने अधिकारियों से कहा लापरवाही बरत रहे अधिकारी- कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कार्य समय-सीमा में सुनिश्चित किये जायें। डॉ कुमार आज समय-सीमा बैठक के दौरान इस आशय के निर्देश दिये। कलेक्टर ने पोषण आहार अभियान के संबंध में कहा कि शासन की मंशानुरूप कार्यवाही की जायें। इस अभियान में जहां भी जो सहयोग आवश्यक है बतायें, दिया जायेगा। इस अवसर पर एडीशनल कलेक्टर आनंद कोपरिहा एवं सहायक कलेक्टर कुमार सत्यम, एसडीएम और जिलाधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर डॉ. जे विजय कुमार ने समर्थन मूल्य पर चल रहे पंजीयन की जानकारी लेते हुए कहा कि पंजीयन केन्द्र हटा में ऑपरेटर बढ़ाये जायें साथ ही यह भी कहा कि खरीदी केन्द्र आवश्यक है तो बढ़ायें जायें। उन्होंने खाद्य नियंत्रक से कहा हटा जायें और पंजीयन में आ रही समस्याओं का निराकरण करें। डॉ. कुमार ने स्वरोजगार योजनाओं के लक्ष्य और प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा निर्देशानुसार कार्यवाही समय-सीमा में कर ली जायें।
कलेक्टर डॉ. कुमार ने नगरपालिका अधिकारी दमोह से कहा सुबह 6 बजे फील्ड पर पहुंचे, साफ-सफाई अभियान का जायजा लें। शहर साफ-सुथरा होना चाहिए। उन्होंने एसडीएम दमोह से कहा होडिंग हटावायें जायें। आधार कार्ड के संबंध में कहा पंचायतवार प्लान कर शिविर आयोजित करायें जायें। कलेक्टर जिले के सभी विकासखण्डों में चल रहे प्रचार रथ की जानकारी लेते हुए कहा इनकी जानकारी सतत् लेते रहे। बैठक में बताया गया रूट चार्ट सीईऔ जनपद पंचायत द्वारा दिये गये है। तदानुसार प्रचार रथ गांवों में जाकर कार्रवाही कर रहे है और इनकी मॉनीटरिंग जीपीएस के माध्यम से भोपाल से की जा रही है।
bhavtarini.com@gmail.com 