वित्त मंत्री ने पेश किया 2022-23 आर्थिक सर्वे, देश की विकास दर 8.5 फीसदी रहने की उम्मीद

वित्त मंत्री ने पेश किया 2022-23 आर्थिक सर्वे, देश की विकास दर 8.5 फीसदी रहने की उम्मीद

भारत विश्व में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता

तीन तलाक से लेकर टीकाकरण पर संसद में बोले राष्ट्रपति

नई दिल्ली। मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी। गौरतलब है कि पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री होने के नाते यह सीतारमण का चौथा बजट होगा, जबकि 2014 में सत्ता पर काबिज होने के बाद से मोदी सरकार का यह 10वां बजट होगा। इससे पहले सोमवार को वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, जो 1 अप्रैल, 2022 से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए सरकार के बजट से पहले अर्थव्यवस्था की स्थिति का विवरण देता है। यह 2022-23 वित्तीय वर्ष (अप्रैल 2022 से मार्च 2023) में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए 8 से 8.5 प्रतिशत की विकास दर का अनुमान लगाता है। आर्थिक सर्वे के मुताबिक रिन्यूएबल्स को प्रोत्साहन दिए जाने के बावजूद नीति आयोग के ड्राफ्ट नेशनल एनर्जी पॉलिसी के आधार पर कोयले की मांग बनी रहेगी और वर्ष 2030 तक 130-150 करोड कोयले की मांग रहेगी।

सुधरेगी अर्थव्यवस्था
आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22, अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति के साथ-साथ विकास में तेजी लाने के लिए किए जाने वाले सुधारों का विवरण देता है। 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी। सर्वेक्षण भारतीय अर्थव्यवस्था के लचीलेपन में सुधार के लिए आपूर्ति-पक्ष के मुद्दों पर केंद्रित है।

आईटी-बीपीओ सेक्टर बढ़ा
ई-कॉमर्स को छोड़ आईटी-बीपीओ सेक्टर वित्त वर्ष 2020-21 में सालाना आधार पर 2.26 प्रतिशत की दर से बढ़कर 19.4 हजार करोड़ डॉलर का हो गया। चालू वित्त वर्ष में कृषि सेक्टर 3.9 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है। पिछले वित्त वर्ष में यह 3.6 प्रतिशत की दर से बढ़ा था।

पीएम ने बताया बजट सत्र का महत्व

बजट सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यह सच है कि चुनाव सत्रों और चर्चाओं को प्रभावित करते हैं। लेकिन मैं सभी सांसदों से अनुरोध करता हूं कि चुनाव चलेंगे लेकिन बजट सत्र पूरे साल का खाका खींचता है। हम इस सत्र को जितना अधिक फलदायी बनाएंगे, देश को आर्थिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए शेष वर्ष के लिए बेहतर अवसर होगा।

हमने वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाया-राष्ट्रपति ने अभिभाषण में कहा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा, मैं उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं जिन्होंने अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता दी और भारत को उसके अधिकार दिलाने में मदद की। स्वतंत्रता के 75 वर्षों में भारत की विकास यात्रा में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को भी मैं सम्मानपूर्वक याद करता हूं। इस वर्ष सरकार ने 23 जनवरी नेताजी की जयंती से गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत की है। मेरी सरकार का मानना है कि देश के सुरक्षित भविष्य के लिए अतीत को याद रखना और उससे सीखना बहुत जरूरी है। कोरोना के कारण कई लोगों की जान चली गई। ऐसी परिस्थितियों में भी हमारे केंद्र व राज्यों की टीमों ने, डॉक्टरों, नर्सों, वैज्ञानिकों ने एक टीम के रूप में काम किया... मैं स्वास्थ्य देखभाल करने वाले अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं का आभारी हूं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत की क्षमता टीकाकरण कार्यक्रम में स्पष्ट हुई। एक साल से भी कम समय में हमने वैक्सीन की 150 करोड़ से अधिक खुराक देने का रिकॉर्ड बनाया है। आज, हम अधिकतम मात्रा में खुराक देने के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों में से एक हैं।