शहर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगीः महापौर

शहर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगीः महापौर

भोपाल
महापौर आलोक शर्मा ने कहा है कि नगर सरकार शहर के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और शहर के विकास में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। गोविंदपुरा विधानसभा में विकास कार्यो हेतु 03 करोड़ रूपये व समस्त पार्षदों को विकास निधि के तौर पर 35-35 लाख रूपये की राशि दी जाएगी। शर्मा ने यह विचार वार्ड क्र. 55 के नवीन कार्यालय भवन के लोकार्पण अवसर पर अपने उद्बोधन मंें व्यक्त किये।

इस अवसर पर विधायक कृष्णा गौर, निगम परिषद अध्यक्ष डाॅ. सुरजीत सिंह चैहान, अपर आयुक्त मलिका निगम नागर, महापौर परिषद के सदस्य केवल मिश्रा, स्थानीय पार्षद व जोन क्र. 13 की अध्यक्ष अर्चना परमार, पार्षदगण सर्वश्री रामबाबू पाटीदार, सीमा यादव, रश्मि द्विवेदी आदि मौजूद थे

महापौर आलोक शर्मा ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कृष्ण गौर, नगर निगम परिषद अध्यक्ष डाॅ. सुरजीत सिंह चैहान की उपस्थिति में वार्ड क्र. 55 के अमराई स्थित नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा की दृष्टिगत लगभग 17 लाख रूपये की लागत से सर्वसुविधा युक्त कार्यालय भवन का निर्माण कराया गया है। लोकार्पण अवसर पर महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि इस वार्ड कार्यालय के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को निगम संबंधी कार्यो में अत्यंत सुविधा होगी। शर्मा ने कहा इस जोन के अंतर्गत आने वाले वार्डांे के नागरिकों की सुविधा के दृष्टिगत लगभग 40 लाख रूपये की लागत से यहा अत्याधुनिक जोन कार्यालय का भी निर्माण कराया जा रहा हैं।

महापौर शर्मा ने अमृत योजना के तहत भोपाल में बड़े कार्यों की स्वीकृति हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अमृत योजना के तहत अमराई में 01 करोड़ 40 रूपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त अत्यंत सुंदर पार्क का निर्माण भी हम करा रहे है। महापौर शर्मा ने कहा कि इस पार्क की देख रेख स्थानीय महिलाओं की समीति द्वारा की जाये और अवांछनीय तत्वों का प्रवेश भी रोका जाये। महापौर शर्मा ने शहर के अनेक विकास कार्यों की जानकारी भी दी और स्वच्छता में सहयोग करने की अपील भी नागरिकों से की। महापौर श्री शर्मा ने पार्क के बाहरी क्षेत्र में पेविंग ब्लाॅक लगाने, बागमुगालिया विश्रामघाट के कार्यों में तेजी लाकर शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने भोपाल शहर, विशेषकर गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र मेें लगातार जनसुविधा एवं विकास के कार्य कराये जाने पर महापौर आलोक शर्मा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुऐ कहा कि महापौर शर्मा ने गरीबों के लिए आधुनिक पार्क, वार्ड एवं जोन कार्यालय, विश्रामघाट आदि के जो कार्य कराये है वह अनुकरणीय है। श्रीमती गौर ने कहा कि जो विकास के कार्य अधूरे है उन्हें शीघ्रता से पूर्ण कराए जाये। विधायक श्रीमती गौर ने स्थानीय नागरिकों की मांग पर आश्वस्त किया कि राजधानी परियोजना के अधीन निर्मित किये जा रहे रोड़ के विस्थापितों को बारिश के बाद ही विस्थापित किया जाएगा।

इस मौके पर निगम परिषद अध्यक्ष डाॅ. सुरजीत सिंह चैहान ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के रहवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आज पूर्ण हुई है। डाॅ. चैहान ने शहर के विकास के साथ ही नगर निगम का लोगो परिवर्तित करने, कालोनियों में बल्क कनेक्शन की नीति का सरलीकरण करने एवं भवन के अतिरिक्त निर्माण की समझौता हेतु सीमा को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 45 प्रतिशत किए जाने, 10 वर्ष की अवधि पूर्ण करने वाले 25 दिवसीय कर्मचारियों को विनियमितीकरण करने सहित अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेने पर महापौर श्री आलोक शर्मा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी नारायण सिंह परमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये जबकि स्थानीय पार्षद श्रीमती अर्चना परमार ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अतिथियों ने फीता काटकर एवं शिला पट्टिका का अनावरण कर वार्ड कार्यालय भवन का लार्कापण किया एवं वार्ड कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्थानीय पार्षद श्रीमती अर्चना परमार ने अतिथियों का सम्मान शाल, श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेट कर किया।

लोकार्पण कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्रीएसएन दुबे, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी राकेश शर्मा, जोनल अधिकारी नीलेश श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद बारेलाल अहिरवार के अलावा, सोमदत्त द्विवेदी, सुन्दर सिंह परमार, जितेन्द्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।