शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से विकास उपाध्याय ने दिया इस्तीफा
रायपुर
कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष पद से विकास उपाध्याय ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पहुंचकर पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल को अपना इस्तीफा सौंपा।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक विकास आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक पद के लिए रायपुर पश्चिम सीट से दावेदारी करने जा रहे हैं। इससे पहले भी इन्होंने इसी सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के राजेश मूणत के हाथों इन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसी सीट से एक बार फिर विकास दावेदारी रखने वाले हैं।
इसके अलावा बेमेतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के भी अपने पद से इस्तीफा देने की जानकारी मिली है। वे भी आगामी विधानसभा चुनाव में अपने क्षेत्र की सीट से दावेदारी करने वाले हैं।