शुभंकर 72वें स्थान पर खिसके
पोर्टरश (आयरलैंड)
भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा यहां शनिवार को ओपन चैम्पियनशिप के तीसरे दौर के बैक नाइन में कई बोगी और डबल बोगी करने से संयुक्त 72वें स्थान पर खिसक गये। शर्मा ने शुरुआत संयुक्त 48वें स्थान से की लेकिन दिन में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने छह ओवर 77 का कार्ड बनाया। दूसरे दौर के बाद 73 खिलाड़ियों ने कट में प्रवेश किया था और वह 72वें स्थान पर थे।
bhavtarini.com@gmail.com 