'सड़क 2' में कुछ ऐसा होगा बैड बॉय गुलशन ग्रोवर का किरदार, खुद किया खुलासा
मुंबई
बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और संजय दत्त की फिल्म 'सड़क 2' को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में सदाशिव अमरापुरकर इंडस्ट्री के 'बैड बॉय' यानि गुलशन ग्रोवर निभाने वाले हैं। यह किरदार सदाशिव के किरदार से बिल्कुल अलग होगा। इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में पहली बार गुलशन ग्रोवर ने खुलकर बात की। अपने किरदार के बारे में बताते हुए गुलशन ने कहा कि उनका किरदार काफी मजेदार, डरावना, खतरनाक और स्क्रिप्ट के हिसाब से बेहद खास होने वाला है।
यह फिल्म अगले साल 25 मार्च 2020 को रिलीज होगा। फिल्म में सालों बाद पूजा भट्ट एक्टिंग करती दिखेंगी तो वहीं, संजय दत्त मुख्य किरदार में हैं। वहीं आलिया भट्ट इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस हैं। आलिया के अपोजिट सिद्धार्थ रॉय कपूर दिखेंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 