सड़क पर ही काट लिया 'भांजे' का बर्थडे केक, खुद सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
भोपाल
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भले ही चुनावी मैदान में कुछ नंबर से हार गए हों लेकिन उनकी लोकप्रियता वहां के लोगों के बीच कम नहीं है. जनता के बीच शिवराज सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रविवार की रात शिवराज सिंह चौहान जब भोपाल जा रहे थे तभी रास्ते में उनके भांजे और भांजियों ने उन्हें मिलने के लिए रोक लिया. उनमें से एक भांजे का जन्मदिन था. फिर क्या, वहीं केट काटकर शिवराज ने उसका जन्मदिन मनाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव हारने के बाद ऐलान कर दिया था कि वह केंद्र की राजनीति में नहीं आएंगे और मरते दम तक मध्यप्रदेश की जनता के लिए सेवा करते रहेंगे. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश के लोगों से लगातार मिलना जारी है.
भोपाल जाते समय रास्ते में भांजे-भांजियों ने मिलने के लिए रोका। उनमें से एक भांजे का जन्मदिन था। फिर क्या, वहीं केट काटकर उसका जन्मदिन मनाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। pic.twitter.com/bjZvECvRyf
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 23, 2018
इसी क्रम में वे भोपाल स्थित रैन बसेरे में अचानक पहुंचकर लोगों से मिलने लगे. शिवराज सिंह चौहान भोपाल के सुल्तानिया अस्पताल के सामने बने रैन बसेरा में पहुंचे. यहां की व्यवस्थाओं से वह संतुष्ट दिखे.
शिवराज भोपाल की सड़कों पर जायजा लेने निकले थे. शिवराज का काफिला पुराने भोपाल के सुल्तानिया अस्पताल के सामने बने रैन बसेरा पहुंचा. शिवराज ने पहले तो बाहर अलाव के पास बैठे लोगों से बात की और उसका बाद रैन बसेरे में रात गुजारने वाले लोगों से मुलाकात की.उसके बाद उन्होंने न्यू मार्केट स्थित रैन बसेरे का दौरा भी किया. इस दौरान शिवराज लोगों से मिलकर उनका हालचाल पूछ रहे थे. उन्होंने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा ही उनके जीवन का लक्ष्य है.
bhavtarini.com@gmail.com 