साल 2018 की तीसरी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सिलेब्रिटी बनी सपना

साल 2018 की तीसरी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सिलेब्रिटी बनी सपना

हरियाणवी सेंसेशन सपना चौधरी साल 2018 की तीसरी सबसे ज्यादा सर्च करने वाली सिलेब्रिटी बन गई हैं। सपना बिग बॉस सीजन 11 में नजर आईं थीं। बिग बॉस में आने से पहले सपना नॉर्थ इंडिया में काफी पॉप्युलर थीं। शो में आने के बाद सपना देश भर रातों रात लोकप्रिय हो गईं।

सपना हरियाणा की रहने वाली हैं और एक डांसर और स्टेज परफॉर्मर के तौर पर काफी पॉप्युलर हैं। सपना दिल्ली में रहती हैं। उन्होंने कम उम्र में ही एक डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। सपना के कई गाने जैसे तेरी आंख्या का यो काजल, चेतक और तू चीज लाजवाब काफी हिट रहे हैं।

बिग बॉस सीजन में सपना को काफी मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था। हालांकि सपना सीजन की विनर नहीं बन सकीं पर इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने सपना की जमकर तारीफ की। बिग बॉस से निकलने के बाद सपना ने ग्लैमरस लुक अपना लिया। सपना को उनके पारंपरिक अंदाज के लिए जाना जाता था। बिग बॉस से निकलने के बाद उनके ग्लैमरस लुक को भी फैंस ने खूब पसंद किया। सपना जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं।