स्टोसुर और झांग ने आस्ट्रेलियाई ओपन महिला युगल खिताब जीता

स्टोसुर और झांग ने आस्ट्रेलियाई ओपन महिला युगल खिताब जीता

मेलबर्न
आस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसुर और चीन की झांग शुआइ की गैर वरीय जोड़ी ने हंगरी की टिमिया बाबोस और फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविच की पिछली विजेता जोड़ी को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन महिला युगल खिताब अपने नाम किया । स्टोसुर और शुआइ ने दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6 . 3, 6 . 4 से हराया । पहली बार ग्रैंडस्लैम युगल खिताब जीतने वाली शुआइ ने कहा ,‘‘ यह मेरे लिये सपना सच होने जैसा है ।’’    स्टोसुर इससे पहले अमेरिका की लीजा रेमंड के साथ 2005 अमेरिकी ओपन और 2006 फ्रेंच ओपन जीत चुकी हैं ।