हरदा विधायक सहित 50 कांग्रेसी को भेजा जेल, लहराए थे काले झंडे, लगाए नारे !

हरदा। 
सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा अभी खिरकिया से हरदा की ओर निकली है। कांग्रेस विधायक आरके दोगने सहित करीब 50 कांग्रेसियों को स्थानीय चांडक चौक पर काले झंडे लहराने और नारे लगाने पर पुलिस ने जिला जेल में बिठाया है। 

विधायक दोगने ने कहा, मैं अभी भोपाल से लौटा हूँ। मुख्यमंत्री की यात्रा के विरोध में हम लोग काले झंडे लेकर नारे लगा रहे थे। अचानक पुलिस ने हमे 2 गाड़ियों में भरकर जिला जेल ले जाकर बिठाया है । 

मालूम हो, कुछ देर बाद सीएम की यात्रा हरदा आवेगी। इधर कांग्रेस ने काले झंडे दिखाने की बात कही थी।