हल्की बारिश के बाद बदलने लगा मौसम, शाम को पड़ रही ठिठुरन वाली ठंड
रायपुर
मौसम में आए अचानक बदलाव से शहर के साथ प्रदेश की फिजा ही बदल गई हैं। राजधानी में सोमवार-मंगलवार की रात हल्की बारिश हुई। राजधानी में कुछ दिनों पहले हुई बूंदाबांदी के बाद शहर में ठंड बढऩे लगी है। लोगों को रात में ठिठूरन भी महसूस हो रही है। शहर में शाम 5 बजे से ही ठंड पडऩे लगी है।
मौसम में हो रहे बदलाव से तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट आई है। जबकि रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी में दिन का तापमान मंगलवार को 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान 18.6 डिग्री रहा।
उपरी हवा में चक्रावात इसलिए हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र विदर्भ क्षेत्र में ऊपरी वायु में एक चक्रावात बना हुआ है। इसके असर से राजधानी समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। बुधवार को भी मौसम ऐसे ही रहने के अनुमान है। राजधानी में आंशिक बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बौछारें पडऩे की संभावना है। रविवार-सोमवार की रात राजधानी में 0.6 मिमी बारिया दर्ज की गई थी।
कहां कितना तापमान
रायपुर- 18.6
अंबिकापुर- 10.9
बिलासपुर- 16.5
पेंड्रारोड- 12.9
जगदलपुर- 15.0