हादसा होते होते टला, शताब्दी एक्सप्रेस आते ही फाटक से वाहन छोड़कर भागे लोग
सहारनपुर
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद इलाके में कल रात शताब्दी एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार होते होते बच गई। पुलिस अधीक्षक (देहात) विद्या सागर मिश्रा ने आज बताया कि ट्रेन के आने की वजह से देवबंद थाना क्षेत्र के रणखंडी रेल फाटक को बंद कर दिया गया था। तभी बाइक सवार 3 युवकों ने फाटक पार करने की कोशिश की लेकिन तेज गति से ट्रेन आती देख वे घबरा गए और उन्होंने पटरियों पर ही अपनी बाइक छोड़ दी।
मिश्रा ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस बाइक से टकराई और उसे दूर तक घसीटती हुई ले गई। हालांकि चालक ने इमरजेसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। इस वजह से शताब्दी एक्सप्रेस आधे घंटे बाद वहां से रवाना हुई।
bhavtarini.com@gmail.com

