हादसे के शिकार हुए अर्जुन रामपाल, घुटने में लगी गहरी चोट
मुंबई
बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई है। दरअसल, अर्जुन एक दुर्घटना में चोटिल हो गए, जिससे उनके घुटने में गहरी चोट आ गई। इस बात की जानकारी खुद अर्जुन ने अपने एक वीडियो के जरिए दी। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम के ज़रिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एमआरआई करवाते दिख रहे है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- "घुटना तोड़ लिया। बहुत बुरा हुआ। गलत तालमेल। दुर्घटना, एमआरआई और बिस्तर पर।"
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन जल्द ही फिल्म पलटन में नजर आएंगे। जे.पी. दत्ता निर्देशित 'पलटन' सिक्किम सीमा पर स्थित नाथू ला और चो ला में 1967 में हुए युद्ध पर आधारित है। फिल्म में अर्जुन के अलावा जैकी श्रॉफ, सोनू सूद, ईशा गुप्ता, हर्षवर्धन राणे, गुरमीत चौधरी, रोहित रॉय, सोनल चौहान और मोनिका गिल भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।