अखिलेश यादव ने कहा-भाजपा अफवाहों के सहारे फैलाती है झूठ
लखनऊ
सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर अफवाहों के सहारे झूठ फैलाने का गंभीर आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की लोकतंत्र में जरा भी आस्था नहीं है। उसकी चाल है कि पूरा तंत्र ही लोक के हाथों से निकल जाए। उसकी मंशा है कि लोक पीछे रहे और तंत्र हावी रहे। लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा के छल से लोकतंत्र को बचाने की दिशा में लोक की आवाज को कुचलने के प्रयासों पर प्रभावी रोक लगाने का काम समाजवादी पार्टी को करना है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अफवाहों के सहारे झूठ फैलाती है। भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की रणनीति बनाने में जुटी हुई है। सोशल मीडिया पर उसका कुप्रचार तंत्र चलता रहता है। सोशल मीडिया में कई भाजपाई छद्म नेता समाजवादी पार्टी के समर्थक बनकर समाजवादी पार्टी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणियां करते है और बेबुनियाद कुप्रचार करने की साजिशों में लगे रहते हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा की इन गतिविधियों से सावधान रहना है।
bhavtarini.com@gmail.com 
